Home Punjab पंखे, कूलर व ऐसी वालो को भी एसेंशियल में किया जाए शामिल...

पंखे, कूलर व ऐसी वालो को भी एसेंशियल में किया जाए शामिल : जेटवा प्रधान जॉय मालिक

– बैंक किश्तों व टैक्स में भी मिले छूट : जॉय

ब्यूरो : जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जॉय मालिक ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशो पर टिप्पणी करते हुए बताया कि वह सरकारी आदेशो का पालन करने के लिए सभी को अपील करते है वही सरकार से अनुरोध करते है कि वह पंखे, कूलर व ऐसी कारोबारियों को इस सख्ती के दौरान एसेंशियल पदार्थों में शामिल करें ताकि साल में मात्र कुछ दिन सीजन लगा पूरे साल की कमाई करने वाले इन कारोबारियों को जहां राहत मिले वही गर्मी के मौसम में आम आदमी को भी जब उक्त पदार्थो की आवश्यकता पड़े तो उसे आसानी से सामान मिल सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने सरकार ने विभिन्न टैक्स जैसे प्रॉपर्टी, रिन्यूअल आदि में राहत देने की बात कही। इसके अतिरिक्त बैंक की किश्तों में भी राहत की बात कही। और कहा कि इसमें चाहे सरकार विभिन्न स्लैब बना कर राहत दे ताकि आम इंसान को लॉकडाउन जैसी स्तिथि में दिमागी शांति मिले