ब्यूरो : हिंद की चादर धन धन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्ष प्रकाश उत्सव पर नोबेल स्कूल द्वारा बच्चों में धार्मिक प्रवृत्ति उत्पन्न करने व गुरु जी के जीवन से शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन में परिवर्तन लाने के लिए कक्षा 1 से 12 तक के सभी बच्चों के लिए शब्द गायन व गुरु जी के जीवन पर अपने विचार प्रकट करने संबंधी एक एक्टिविटी करवाई गई। इस एक्टिविटी में बच्चों ने सफेद और पीले रंग के वस्त्रों का धारण किया बच्चों ने अपना सिर ढक कर इस एक्टिविटी को प्रदर्शित किया । विद्यार्थियों ने शब्द गायन करते हुए और गुरु जी के जीवन की महत्ता बताते हुए अपने कक्षा अध्यापक को वीडियो बनाकर भेजी। इस एक्टिविटी के लिए अध्यापकों ने बच्चों को पूर्ण रूप से प्रोत्साहित किया और उनके माता-पिता ने पूरा योगदान दिया । कोऑर्डिनेटर रविंदर जी और मिस चारू जी की देखरेख में एक्टिविटी करवाई गई ।एक्टिविटी इंचार्ज मिस पूजा, नीति, अनीता, नेहा ने इस एक्टिविटी का कार्यभार संभाला । स्कूल के चेयरमैन सी एल कोछड़ जी ने बच्चों के सभी वीडियो को देखा और बच्चों को संदेश भेजा कि हम चाहे कितनी भी आधुनिक जमाने के क्यों ना हो जाए लेकिन हमें अपने गुरु की बानी को भूलना नहीं चाहिए और उनके बताए मार्ग पर हमेशा चलना चाहिए।







