Home Education पीपीटी और पोस्टर बनाकर डिप्स विद्यार्थियों ने मनाया लेबर डे

पीपीटी और पोस्टर बनाकर डिप्स विद्यार्थियों ने मनाया लेबर डे

ब्यूरो : डिप्स चेन के सभी स्कूलों में ऑनलाइन वर्ल्ड लेबर डे सेलिब्रेट किया गया। सभी विद्यार्थियों ने घर पर बैठकर पोस्टर, पीपीटी, वीडियो के माध्यम से श्रमिक दिवस के महत्व के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने घर के कार्यों में अपने माता – पिता का साथ देते हुए जैसे कि घर की सफाई पौधों को पानी देते हुए संदेश दिया कि कोई भी कार्य छोटा बड़ा नहीं होता है सब काम एक जैसे होते हैं। हमें हर काम पूरी मेहनत और लगन के साथ करना चाहिए। इसी दौरान कई विद्यार्थियों ने अपने घर के आस – पास काम करने वाले विभिन्न विभिन्न श्रमिकों को अपने हाथ से बना कार्ड और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। सभी स्कूल के टीचर और प्रिंसिपल ने भी पीपीटी के माध्यम से बच्चों को बताया कि हर साल 1 मई को श्रमिक दिवस मनाया जाता है और इस दिन विभिन्न जगह पर काम करने वाले श्रमिकों को उनके काम के लिए सम्मानित किया जाता है। एमडी तरविंदर सिंह ने कहा की जिंदगी में हमें हर श्रमिक का सम्मान करना चाहिए, कभी भी उनके काम को लेकर उनका अपमान नहीं करना चाहिए। सीईओ मोनिका मंडोतरा और सीएओ रमनीक सिंह और जशन सिंह ने सभी विद्यार्थियों की इस गतिविधि के लिए सराहना करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को उसके व्यवहार से पहचानना चाहिए ना कि उसके काम से बहुत जरूरी है उन्हें आज के समय में शिक्षा के साथ – साथ बच्चों को इंसानियत का भी महत्व सिखाना अपनों से छोटों को प्यार और बड़ों का आदर करना आना चाहिए।