Home Education सेंट सोल्जर नर्सिंग के योग्य छात्रों की 100% प्लेसमेंट

सेंट सोल्जर नर्सिंग के योग्य छात्रों की 100% प्लेसमेंट

ब्यूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा छात्रों का मैडीकल क्षेत्र में उज्जवल भविष्य देने के मंतव से चलाए जा रहे सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रैनिंग इंस्टीच्यूट खांबरा में जहाँ छात्र अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे है वही उनकी 100% प्लेसमेंट भी हो रही है। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने बताया कि ये संस्थान प्रिंसिपल श्रीमती नीरज सेठी की देख रेख में चलाया जा रहा है जो कि पी.एन.आर.सी चंडीगढ़ और आई.एन.सी नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त है। छात्रों को बेहतर और अच्छी शिक्षा देने के योग्य, अनुभवी अध्यापकों को रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों को पढाई के साथ साथ उन्हें ट्रैनिंग के पुरे अवसर प्रदान किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा पूरी होने पर छात्रों, अभिभावकों की मुख्य चिंता उनकी प्लेसमेंट होती है और सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट के छात्रों की प्लेसमेंट शहर के जाने-माने हॉस्पिटलज जैसे मेट्रो, कैपिटोल, मान मेडिसिटी, इनोसेंट हार्ट, ऑक्सफ़ोर्ड, अपैक्स, कमल, थिंद आई और कई सरकारी हॉस्पिटलों आदि में योग्य छात्रों की 100% हो रही है और छात्र अच्छे पैकेज प्राप्त कर रहे है। इसके इलावा नर्सिंग प्रोफेशन की विदेशों में भी भारी डिमांड है। चोपड़ा ने जी.एन.एम में शानदार कैरियर बनाने के इच्छुक छात्रों को जल्द से जल्द अपनी सीट बुक करवाने को कहा।