Home Punjab जालंधर : न्यू जवाहर नगर मार्किट में लिटरेरी फोरम ने लगवाया मुफ्त...

जालंधर : न्यू जवाहर नगर मार्किट में लिटरेरी फोरम ने लगवाया मुफ्त कोरोना वैक्सीन कैम्प, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : जालन्धर लिटरेरी फोरम ने आज स्थानीय न्यू जवाहर नगर मार्किट में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और मार्किट के दुकानदारों के सहयोग से कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर लगभग 100 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाई। फोरम के संयोजक नवजोत सिंह एडवोकेट और को-कन्वीनर राकेश शान्तिदूत ने कहा कि नागरिकों को राष्ट्र रक्षा के इस अभियान में आगे आकर केन्द्र और राज्य सरकारों की मदद करने के साथ-साथ कोविड से आत्म रक्षा और अन्यों की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका अदा करनी चाहिए। उन्होंने 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं से भी अपील की कि वह उनके लिए 1 मई से शुरू होने जा रही वैक्सीनेशन मुहिम के लए शनिवार को पुन: शुरू हो रही रजिस्ट्रेशन में बढ़चढ़ कर रजिस्ट्रेशन करवाए और शीघ्रातिशीघ्र वैक्सीनेशन करवाए। इस अवसर पर फोरम की टीम के दिनेश मल्होत्रा, रिशू मोदगिल, विनय महाजन, सन्नी भगत, तेजिन्द्र पाल बबलू सोनू, मानव खुराना और अन्य ने शिविर के प्रबंधन में सक्रिय भूमिका अदा की। इस अवसर पर विशेष रूप से वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एडवोकेट दर्शन सिंह हीट-7, श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी के महासचिव राजेश विज शामिल हुए और उन्होंने नागरिकों से शीघ्र वैक्सीनेशन करवाने के लिए अपील की। उल्लेखनीय है कि शिविर में 82 वर्षीय पर्यावरण मित्र गणेश ने भी वैक्सीनेशन करवाई।