Home Education HMV ने मनाया अंतर्राष्ट्री ‘यइम्यूनोलॉजी डे’

HMV ने मनाया अंतर्राष्ट्री ‘यइम्यूनोलॉजी डे’

ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय ‘इम्यूनोलॉजी डे’ के अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के दिशा – निर्देश में वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय कोविड -19 इम्यूनरिस्पांस तथा कम्पयूटेशन लरिसोर्स था। इस वेबिनार में इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इनफारमेशनटेकनालोजी , नई दिल्ली के कम्प्यूटेशनलबायोलॉजीविभाग के अध्यक्ष प्रो. जे.पी.एस. राघव तथा सिनर्जीलैब्स जालंधर की डायरेक्टर डॉ. दीक्षा (एमडीपैथालॉजी) उपस्थित थे जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा मरवाहा ने वेबिनार का कसेप्ट नोट पढ़ा। कार्यकारी प्राचार्या तथा डीन अकादमिक डॉ. कंवलदीप कौर ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रो. राघव ने वैक्सीन के बेसिक, उनके प्रकार कोविड 19 के मद्देनजर इम्यूनरिस्पांस तथा वैक्सीन की खोज पर चर्चा की। उन्होंने इम्यूनसिस्टम की मल्टीपललेयर्स के बारे में बेहतरीन तरीके से समझाया। अपने व्याख्यान के अंत में उन्होंने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए। डॉ. दीक्षा चौधरी ने सास कोव -2 के आरंभ, बनावट व प्रणाली पर चर्चा की। उन्होंने विभिन्न कंपनियों द्वारा बनाई गई कोविड 19 की विभिन्न वैक्सीन पर चर्चा की। उन्होंने सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी किया। डॉ. नीलम शर्मा, कैमिस्ट्री विभागध्यक्षा ने सभी का धन्यवाद किया। इस वेबिनार का आयोजन जूलॉजी व बायोइन्फारमैटिक्स विभागों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वेबिनार का संचालन डॉ. हरप्रीतसिंह, अध्यक्ष बायोइन्फारमैटिक्स ने किया वेबिनार के आयोजन में पूर्णिमा शर्मा तथा रवि कुमार की भूमिका प्रमुख रही टेक्नीकल टीम में आशीष चड्ता, ऋषभधीर और विधुवोहरा मौजूद थे।