




ब्यूरो : विद्यार्थियों को तनाव मुक्त करने और शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश को ध्यान में रखते हुए “द नोबेल स्कूल“ की ओर से मिस्टर ललित कुमार के निरीक्षण में ऑनलाइन योग गतिविधियाँ करवाई गई। इन योग गतिविधियों में पहली कक्षा से लेकर पाँचवी कक्षा के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। मिस्टर ललित कुमार ने छात्रों को ऑनलाइन योग आसन करवाए और साथ ही साथ छात्रों को बताया कि जिस तरह शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है ठीक उसी तरह योग के बिना अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना भी बेकार है। बाद में छात्रों ने भी अपने-अपने योग आसनों की वीडियो बनाकर अपनी-अपनी क्लास इंचार्ज को भेजी। इस गतिविधि के अंत में स्कूल के चेयरमैन प्रो. सी. एल. कोछड और स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार शिव कोछड ने बच्चों को जीवन में शिक्षा के साथ-साथ योग आसनों की महत्ता से अवगत करवाते हुए कहा कि योग आसन विद्यार्थियों में एकाग्रता, आत्मविश्वास को बढ़ाते है और उनके लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होते हैं। इसलिए बच्चों को योग शिक्षा बचपन से ही दी जानी चाहिए ताकि वे बड़े होकर एक स्वस्थ और कुशल नागरिक बन सके।







