Home Education सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज देगा क्लॉट एग्जाम की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज देगा क्लॉट एग्जाम की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

ब्यूरो : कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लॉट) 2021 देने के चाहवान छात्रों को सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स की मैनेजमेंट द्वारा बड़ी खुशखबरी दी गई है। जिसमें इस वर्ष परीक्षा की तैयारी के लिए सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करेगा। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑनलाइन कोचिंग में परीक्षा के सभी पहलुओं जैसे लॉजिकल रीजनिंग, इंग्लिश, जीके और करंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स वर्तमान पैटर्न के अनुसार आदि को कवर करेगी। उन्होंने कहा कि सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ.सुभाष शर्मा इस कोचिंग के लिए इंचार्ज होंगे और वह खुद भी कोचिंग देंगे और उनकी साथ एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को गाइड करेगी। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि इस परीक्षा की कोचिंग के लिए बहुत फीस ली जाती है और बहुत से छात्र उस फीस का भुगतान करने से असमर्थ होते हैं उसी को ध्यान में रखते हुए सेंट सोल्जर नमात्र रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपए और बाकी की पूरी कोचिंग मुफ्त प्रदान करने की यह पहल की गई है। चोपड़ा ने कहा कि छात्र कॉलेज को अपना नाम, पिता का नाम, एड्रेस, स्कूल का नाम (जिससे +2 परीक्षा पास की है जा कर रहा है ), जन्म तिथि, मोबाइल नंबर ऑनलाइन भेज रजिस्ट्रेशन करवा सकता है और जानकारी के लिए कॉल भी कर सकता है।
सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि इस पहल से कम समय में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग मिलेगी और पूरे पाठ्यक्रम को कवर होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तारीख 13 जून है, लेकिन कोविड़ की स्थिति के कारण यह आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा, कोचिंग 3 मई से शुरू होगी, अगले सोमवार से और रजिस्ट्रेशन 2 मई तक चलेगा।
इस पहले भी सेंट सोल्जर छात्रों को पीसीएस की मुफ्त कोचिंग प्रदान कर रहा है जिसकी मदद से बहुत से छात्र जज बनने की सफलता प्राप्त कर चुके हैं।