




ब्यूरो : कोरोना के इस समय में सबसे महत्वपूर्ण काम मैंडिकल फीड में काम करने वाले वारियर्स कर रहे है जो हर रोज अपने जीवन को जोखिम में डाल कर हजारों लाखों का जीवन बचाते है। मेडिकल क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए डिप्स आईएमटी के विद्यार्थी पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में आईएमटी में बी.एससी. एमएलएस की डिग्री हासिल कर चुके डिप्स के कई विद्यार्थी बतौर लैब टैक्नीशियन जम्मू कश्मीर और पंजाब के सरकारी और प्राइवेट प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों व अस्पतालों में अच्छे पैकेज पर चयनित किए गए है। परवेज अहमद बतौर एनेस्थीसिया टैक्नीशियन, मोहम्मद दानिश, राशीद हुसैन, मंकश नाजिर, सरकारी मैडीकल कालेज डोडा, कपिल कुमार सरकारी मैडीकल कालेज जम्मू, उमर राशीद सरकारी मैडीकल कालेज जम्मू कश्मीर, रंजना सरकारी पीएचसी मेहतपूर , नवप्रीत सिंह सरकारी मैडीकल कालेज अमृतसर, रवि सरकारी पीएचसी पोस्सी, शिल्पा सेहत और परिवार वेलफेयर विभाग में बतौर लैब टैक्नीशियन चुने गए हैं। वहीं नजाकत हुसैन, आफताब अनवर, दीपक सिंह, प्रभजोत कौर, इंतिखाब आलम, साक्षी, गायत्री देवी, बुध राम, गुरप्रीत सिंह, लवलीन कुमार, आजाद मुश्ताक शाह, नेहा देवी, विकास कुमार, मनबीर प्रीत सिंह, अंजना प्राइवेट प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों व अस्पतालों, लैब टैक्नीशियन चुने गए हैं। डिप्स चेन के एम.डी तरविंदर सिंह ने इस सुअवसर पर सभी विद्यार्थियों को शाबाशी देते हुए कहा कि आज के इस महामारी के समय में जरूरी है कि हम आगे कर लोगों की मदद करें ऐसे में मैडिकल साइंस लैब के क्षेत्र में डिप्स के विदयार्थियों का चुना जाना बहुत ही गर्व की बात है। डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोतरा, कॉलेज के डायरेक्टर के.के. हांडू, प्रिंसिपल सिमरनजीत सिंह ने इन सभी होनहार विद्यार्थियों को आने वाले जीवन के लिएशुभकामनाएं देते हुए कहा इसी तरह डिप्स चेन व अपने अभिभावकों का नाम रोशन करते सीएओ रमनीक सिंह और जशन सिंह ने सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा यह डिप्स आईएमटी के लिए काफी अच्छी उपलब्धि है। विद्यार्थियों के साथ प्रिंसिपल और टीचर्स को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और अधिक मेहनत करें ताकि डिप्स के विद्यार्थी देश, दुनिया में बेहतरीन प्लेसमेंट पा सकें और संस्थान का नाम रोशन कर सकें। एमडी तरविंदर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को नई बुलदियां छूने और नए कीर्तिमान स्थापित करते रहने की शुभकामनाएं दी।







