Home Education डिप्स के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन जारी किए अपने घोषणा पत्र

डिप्स के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन जारी किए अपने घोषणा पत्र

ब्यूरो : संविधान में सभी को दिए गए वोट देने के अधिकार के बारे में बच्चों को अवगत करवाने के लिए डिप्स चेन के सभी स्कूलों में फ्लैग बीयर्स फरैंचाइज एक्टिविटी करवाई गई। पर्ल, सफायर, डायमंड और आइवरी हाउस के टीचर्स इंचार्ज द्वारा चुने गए विद्यार्थियों ने उम्मीदवारी पद के लिए अपने नाम रजिस्ट्रर करवाए। हाउस इंचार्ज द्वारा यह विद्यार्थी उनकी पढ़ाई, अनुशासन, नेतृत्व, दूसरे सहपाठियों के साथ सदभावना के व्यवहार को ध्यान में रखते हुए चुने गए हैं। विभिन्न पदों की दावेदारी के लिए आगे आए उम्मीदवारों ने ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से सभी विद्यार्थियों के सामने अपने घोषणा पत्र रखे। विद्यार्थियों ने बताया कि वह अनुशासन में रहते हुए सभी कार्य ईमानदारी से करेगें। ऑनलाइन कक्षाओं के समय पर भी उन्होंने पूरा अनुशासन बनाए रखा और अपनी पढ़ाई पूरी लगन से की है।इसके साथ ही उन्होंने बाकी गतिविधियों में पूरे अनुशासन के साथ भाग लिया। इसी तरह वह बाकी विद्यार्थियों को भी क्लास लगाने के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगें। बच्चों ने अपने सभी सहपाठियों को वोट का महत्व बताते हुए वोट देने के लिए प्रेरित किया।
सभी स्कूलो के प्रिंसिपल और टीचर्स ने मिलकरमीडिया के विभिन्न साधन में से एक वीडियो के जरिए ने यह गतिविधि करवाई। इस गतिविधि को करवाने का मुख्य मकसद बच्चों नेतृत्व की भावना को बढ़ावा देना है ताकि वह समझ सकें कि किस तरह से शहर, राज्य या देश का नेतृत्व किया जाता हैं। डिप्स चेन के एमडी तरविंदर सिंह, सीईओ मोनिका मंडोत्रा, सीएओ रमनीक सिंह व जशन सिंह,डायरैक्टर लखविंदर कौर ने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए अपने सभी विद्यार्थियों को इस आगे आकर मतदान करके अपने पंसीदा उम्मीदवार चुनने के लिए प्रेरित किया।