Home Punjab राजविंदर कौर पंजाब महिला विंग की प्रधान नियुक्त

राजविंदर कौर पंजाब महिला विंग की प्रधान नियुक्त

ओलम्पियन सुरिंदर सिंह सोढी जालंधर जिला शहरी प्रधान और हरचरण सिंह संधू उप प्रधान नियुक्त

ब्यूरो : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में संगठन को ढ़ांचागत मजबूती प्रदान करते हुए जालंधर की जिला शहरी प्रधान राजविंदर कौर को आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। आप के जिला मीडिया इंचार्ज तरनदीप सन्नी ने शनिवार को बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रधान भगवंत मान और पंजाब प्रभारी सरदार जरनैल सिंह ने पूर्व जिला अध्यक्ष राजविंदर कौर की पार्टी के प्रति निष्ठा और स्वच्छ छवि को देखते हुए उन्हे पंजाब महिला विंग की प्रधान नियुक्त किया है। राजविंदर कौर लंबे समय से पार्टी से जुड़ी हुई हैं तथा पार्टी में कई अहम पदों पर तैनात रही हैं। इससे पहले वह जालंधर जिला की महिला विंग और दोआबा में महिला विंग का प्रभार भी संभाल चुकी हैं। उनके लंबे अनुभव को देखते हुए अब उन्हे पंजाब महिला विंग का प्रधान नियुक्त किया गया है।
सन्नी ने बताया कि मान ने संगठन को चलाने के अनुभव को ध्यान में रखते हुए पूर्व आई जी ओलम्पियन सुरिंदर सिंह सोढी को जालंधर जिला इकाई का शहरी प्रधान और हरचरण सिंह संधू को उप प्रधान नियुक्त किया है। राजविंदर कौर और सुरिंदर सोढी ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के तर्ज पर पंजाब में भी सस्ती बिजली, फ्री स्वस्थ सेवाएं और फ्री उच्च स्तरीय शिक्षा जैसी अहम मूलभूत सुविधाएं दी जायेंगी।