




ऑनलाइन के समय में बच्चों को किताबों से जोड़े रखना हैं बहुत जरूरी : एम.डी. तरविंदर सिंह
ब्यूरो : कोरोना महामारी के कारण पिछले एक साल से स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन होरही है, जिस कारण विद्यार्थी इलैष्ट्रानिक गैजेट्स के काफी करीब आ चुके है। बच्चों को किताबों से जोड़े रखने के लिए डिप्स चेन के प्री प्राइमरी विंग में वर्ल्ड बुक डे पर बुक मार्क एटिविटी करवाई गई। इस एटिविटी में बच्चों ने अपनी क्रिएटिवी को दिखाते हुए विभिन्न जानवरों, पक्षियों के चेहरे, पेड़ स्माइली व अन्य कई प्रकार की अकृतियां बनाई। इस गतिविधि में सभी स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर्स ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए बच्चों को वीडियो के जरिए प्रोत्साहित किया।
डिप्स चेन के एमडी तरविंदर सिंह ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई के समय में ऐसी गतिविधियां बहुत जरूरी है जो बच्चों को किताबों के साथ जोड़ कर रखें।सी.ए.ओ रमनीक सिंह और जशन सिंह ने कहा कि आज के कोरोना के इस समय में किताबें हमारी लिए सबसे अच्छी दोस्त है जो हमारे अकेलेपन को दूर करने में मदद करती है। किताबों कोहम अपने मनोरंजन काअहम जरिया बनाना चाहिए। वहीं सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि किताबें लोगों को नए विचार कोखोजने और अपने ज्ञान को फैलाने में सक्षम बनाती है। किताबें विरासत का खजाना, संस्कृति, ज्ञान की खिड़की है इसलिए हमें इन्हें अपने जीवन का अटूट हिस्सा बनाना चाहिए।







