Home Punjab जालंधर : ठप्प करेंगे पटवारी कामकाज, बढ़ता जा रहा काम का प्रेशर,...

जालंधर : ठप्प करेंगे पटवारी कामकाज, बढ़ता जा रहा काम का प्रेशर, पढ़ें मीटिंग में क्या लिए गए फैसले

(पूजा मेहरा) : डीसी कांपलेक्स में स्थित पटवार खाने में द रेवेन्यू पटवार यूनियन ने संघर्ष का आगाज कर दिया है। यूनियन ने वीरवार को विशेष मीटिंग की जिसमें शाहकोट प्रधान सम्मिलित हुए और उन्होंने अपनी समस्याओं को बताया। सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए पटवारियों ने कहा कि 26 से 3 मई तक विधायकों को मांग पत्र सौंपा जाएंगे।

पटवारियों पर बढ़ रहा काम का प्रेशर जिले में पांच तहसील है जिसमें जालंधर 1, जालंधर-2, नकोदर, शाहकोट, और फ्लोर आती हैं। जिसमें कुल 394 पटवार सर्कल हैं और पटवारियों की गिनती की बात की जाए तो सिर्फ 112 है जिसके कारण एक-एक पटवारी के पास एडिशनल चार्ज जैसे 10 सर्कल भी हैं जिसके कारण पटवारियों पर काम का प्रेशर बढ़ता जा रहा है प्रेशर इतना बढ़ रहा है कि पटवारी मानसिक तनाव झेल रहे हैं।

अतिरिक्त चार्ज को देखते हुए एवं काम के प्रेशर के चलते आने वाले समय में पटवार खाने में काफी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। मीटिंग में ज़िला प्रधान शालिग्राम, वरिंदर कुमार तहसील 1, जतिंदर वालिया तहसील2, फलोर प्रधान गुरमिंदर सिंह, शाहकोट तलविंदर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।