Home Education सेंट सोल्जर के छात्रों ने दिया धरती बचाने का संदेश

सेंट सोल्जर के छात्रों ने दिया धरती बचाने का संदेश

ब्यूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के छात्रों द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस वर्चुअल रूप से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने घरों में पेड़-पौधों को पानी दिया, नए पौधे लगाए ओर पेंटिंग बनाकर धरती को बचाने का संदेश दिया और पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें घरों में रहने तथा समाजिक दूरी के बारे में जागरूक किया गया। छात्रों द्वारा पृथ्वी का मॉडल के चार्ट्स/स्लोगन बनाकर इसकी ख़ूबसूरती से अवगत करवाया और बताया कि इसकी शान और ख़ूबसूरती पेड़ पौदो ,हरे भरे जंगलों से है। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि पृथ्वी दिन प्रति दिन ज्यादा प्रदूषित होती जा रही है और जिसके गंभीर परिणाम हमारे सामने हैं। अगर हम अभी भी जागरूक नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं जब हमें सांस भी उधारी लेनी पड़ेगी।