Home Religious महर्षि दयानन्द मठ वेद मंदिर ढन मोहल्ला में साप्ताहिक सत्संग

महर्षि दयानन्द मठ वेद मंदिर ढन मोहल्ला में साप्ताहिक सत्संग

बयुरो : महर्षि दयानन्द मठ वेद मंदिर ढञ मोहल्ला में साप्ताहिक सत्संग में संसार के पवित्र कर्म हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा• प्रदीप भंडारी जिन्होने ने 16 मार्च 2021 को दोवाबा कालेज में प्रिंसिपल का कार्यबार सम्भालने पर महर्षि दयानंद मठ, ढन मोहल्ला जालन्धर में आशीर्वाद लेने के लिए अपने सुपुत्र के साथ उपस्थित हुए। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुंड में आहुतियां डालकर आशीर्वाद प्राप्त किया।उनके मार्ग दर्शन से दोआबा कालेज दिन प्रतिदिन सदैव आगे बढता रहे एवं उनकी सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना उपस्थित सभी सदस्यों ने की। प्रिंसीपल भंडारी ने भी आश्वासन दिया कि मैं सदा कालेज के लिए बढ़चढ़ कर पूरी ताकत से कार्य करता रहूंगा और आर्य समाज के साथ जुड़ा होने के कारण सभी प्रकार की गतिविधियों में भाग लेता रहूगा। उनके इस पद पर सुशोभित होने से न केवल जालन्धर पंजाब बल्कि पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर महर्षि दयानन्द मठ वेद मंदिर की तरफ डा• प्रदीप भंडारी को फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मानित चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट प्रधान ओम प्रकाश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, राजेश आर्य, राजीव भाटीआ, आदित्यप्रेमी, सुनीता प्रेमी, उमा पवन शुक्ला, गौतम आर्य, अवनाश तलवार, नरेश महाजन, सत्यशरण गुप्ता एवं राजेश अमर प्रेमी उपस्थित हुए।प्रधान जी ने आए हुए सभी आर्यजनों का धन्यवाद किया ।शांति पाठ के साथ कार्य क्रम सम्पन्न हुआ।