




बयुरो : सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) में ई-लर्निंग विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें कॉमर्स डिपार्टमेंट की लेक्चरर श्रीमती मनु शर्मा मुख्य वक्ता रही उन्होंने ने अत्यन्त विस्तार से ई-लर्निंग की जानकारी दी। इस फैकल्टी डिवलपमेंट के अंतर्गत किये गए प्रोग्राम में उन्होंने शिक्षकों को गवर्नमेंट द्वारा प्रक्षेपण किये गए स्वयम और नैपटल आदि ऑनलाइन प्लेटफार्म की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने अध्यापकों को ऑनलाइन लगाई जा रही क्लासिस को बेहतर बनाने के लिए टीचिंग स्किल को बढ़ने और छात्रों को प्लेसमेंट के लिए तैयार करने के लिए टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को भविष्य में आधुनिक शिक्षण प्रणाली समझने में मदद मिलेगी। इस वेबिनार में सभी फैकल्टी मेंबर्स ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कॉलेज डायरेक्टर वीणा दादा ने कॉमर्स डिपार्टमेंट की शिक्षकों परमिंदर कौर और मनु शर्मा का धन्यवाद किया। ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कॉलेज प्रयास की सराहना की।







