





बयूरो : पंजाब सरकार ने कोरोना वयारस के बढ़ते केसों के चलते नाइट कर्फ्यू के समय में बड़ा बदलाव किया है। नाइट कर्फ्यू का समय अब रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है। इसके साथ ही लोगों के इकट्ठ में भी बदलाव किया गया है। अब शादी समारोह व संस्कार में 20 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकेंगे। इसी के साथ कोचिंग सेंटर, जिम, सपा, बार, सिनेमा, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स 30 अप्रेल तक बंद करने का भी फैसला किया गया है। रेस्टॉरेंट रविवार को बंद रखें जाएंगे व अन्य दिनों में सिर्फ होम डिलीवरी ही कर सकेंगे। इसके अलावा हफ्ता में 1 बार लगने वाले बाजार, माल व दुकान भी रविवार को बंद रखने के आदेश दिए गए है। हवाई यात्रा से पंजाब आने वाले यात्रियों को नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य कर दी गई है। इस दौरान 10 व्यक्तियो से अधिक के इकट्ठ के लिए परमिशन लेनी होगी।







