Home Religious सोमवार निजी सम्बन्धों में मजबूती, क्रोध की अधिकता, नए लोगों से सम्पर्क...

सोमवार निजी सम्बन्धों में मजबूती, क्रोध की अधिकता, नए लोगों से सम्पर्क बढेगा, पढ़े राशिफ़ल

सोम यानि चंद्र… ज्योतिष में चंद्र को ग्रहो का मंत्री माना जाता है। शरीर में यह गले और छाती के भाग तो वहीं कुंडली में मन के कारक माने गए हैं। इनका रंग सफ़ेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव भगवान शिव हैं।

मेष राशिफल
किसी भी कार्य को करते समय धैर्य रखें। निजी संबंधो में मजबूती आयगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेजो को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा।

वृष राशिफल
मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। स्वयं कार्य के प्रति समर्पित होने से आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा ले आश्चर्य कारी लाभ होगा।

मिथुन राशिफल
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। लेन देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कर्क राशिफल
पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

सिंह राशिफल
समय अनुकूल है। उत्साह में वृद्धि के योग है। नया कार्य शुरू करने से सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढेगा।

कन्या राशिफल
धन लाभ सम्भव। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारो को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यो में समिलित होंगे।

तुला राशिफल
व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव।

वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

धनु राशिफल
पुराने मामले सुलझ सकते हैं। अचानक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद सम्भव। आप के अपने आप को धोखा दे सकते हैं।

मकर राशिफल
अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे हैं, सफलता मिलेगी। किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलें, आप जैसे हैं वैसे रहने में ही आपका फायदा है।

कुंभ राशिफल
किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर कुछ सहकर्मी आप से द्वेष रखते हैं सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें।

मीन राशिफल
कार्य के प्रति आप की रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। साझेदारी से लाभ संभव है।

जानें पवित्र संख्या ‘108’ बारे, प्रख्यात टैरो कार्ड रीडर रीटा छाछी से