




बयूरो : जिले में कोरोना दिन प्रतिदिन अटैक कर रहा है और विकराल रूप धारण करता जा रहा है। शनिवार को जिले में करीब 450 से अधिक नए मरीज मिले जिसमें से करीब 40 मरीज दूसरे जिलों से सम्बंधित है। गौर होकि आज तक दूसरे जिलों में मिलने वाले जालंधर जिला के मरीजो का अपडेट स्वास्थ्य विभाग जालंधर द्वारा नही दर्शाया गया। वही 4 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। नए मिले मरीज पॉश इलाके मोता सिंह नगर, मास्टर तारा सिंह नगर, अर्बन एस्टेट, दशमेश नगर, अवतार नगर, शेर सिंह कालोनी, इंडस्ट्रियल एरिया, शहीद उधम सिंह नगर, विक्रमपुरा, बस्ती गुजा, बस्ती शेख, वडिंग, करोल बाग, शिव विहार, बॉम्बे नगर आदि इलाको से सम्बंधित है।








