



बयूरो : जालंधर के लैदर कॉम्प्लेक्स में JK प्लास्टिक इंडस्ट्री में भयंकर आग लगने की जानकारी मिली है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 100 से ज्यादा गाडियां आग बुझाने में लग चुकी है। फैक्ट्री मालिक इंदर प्रीत सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट फिलहाल सामने आया है। सूत्रों अनुसार बताया जा रहा है कि यह आग देर रात 2.30 बजे लगी। उन्होंने बताया आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया जा रहा है।







