Home Punjab जालंधर : JETWA द्वारा 2 दिवसीय मुफ्त कोविड वैक्सीन कैम्प सम्पन्न, आज...

जालंधर : JETWA द्वारा 2 दिवसीय मुफ्त कोविड वैक्सीन कैम्प सम्पन्न, आज 116 ने लगवाया टीका

बयूरो : जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडस वेलफ़ेयर एसोसिएशन की ओर से लगाए गए लगातार दूसरे दिन भी फ़्री वैक्सीन कैंप में लोगों का वैक्सीन लगवाने में भारी उत्साह देखने को मिला।एसोसिएशन के प्रधान जॉय मलिक ने बताया कि जहां कल 230 लाभार्थियों ने टीकाकरण करावाया था वही आज कैंप में 116 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस मौक़े पर राजेश विज, बलजीत सिंह आहूलवालिया विशेष रूप से पहुँचे। प्रधान जॉय मलिक ने टीकाकरण करने वाले डॉक्टरो की टीम का भी शुक्रिया अदा किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रशासन व मीडिया का भी आभार प्रकट किया। एसोसिएशन की तरफ़ से अमनदीप मौगा, अमरीक सिंह मौखा, सुरेश गुप्ता, संजीव पुसरी, अमित सहगल, अखिलेश मेहता, सिकंदर मलिक, दीपक बस्सी, कँवलजीत सिंह संधू , परमजीत सिंह सेतिया, सुनील गग, रनधीर सुधीर, अशीश भनडारी, पियूष व रिद्धि मलिक आदि मौजूद थे।