


– विधायक बेरी, मेयर राजा, पार्षदों समेत फगवाड़ा गेट की दूसरी एसोसिएशन से भी पदाधिकारी पहुंचे
– कल लगातारता में लगाया जाएगा दूसरे दिन कैम्प, टीका लगवाने वालो की डिमांड, कल भी करीब 200 लाभार्थी पहुंचेंगे
बयूरो : जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडस वेलफ़ेयर एसोसिएशन की ओर से फ़्री वैक्सीन कैंप में लोगों का वैक्सीन लगवाने में भारी उत्साह देखने को मिला। एसोसिएशन के प्रधान जॉय मलिक ने बताया कि इस कैंप को कामयाब करने का सारा श्रेय हमारे विधायक राजेन्द्र बेरी, डी.सी व एस.डी.एम को जाता है। इस कैंप में 230 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद भी बहुत से लोग वैक्सीन लगवाने से रह गये। जिसको ध्यान में रखते हुये प्रधान जॉय मलिक ने प्रशासन से कल फिर से कैंप को लगवाने की परमिशन माँगी जिसकी प्रशासन ने आज्ञा दे दी। जो लोग रह गये वो कल वैक्सीन लगवा सकेंगे।
प्रधान जॉय मलिक ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के लिये उनकी एसोसिएशन की टीम ने बहुत मेहनत की। लोगों को फ़ोन करके आस पास के इलाक़ों में कैंप लगाने की घोषणा करवा कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिये प्रोत्साहित किया। इसके लिये प्रधान जॉय मलिक ने सभी का धन्यवाद किया। 
इस मौक़े पर विधायक राजेन्द्र बेरी, मेयर जगदीश राजा, एस डी एम जै इन्द्र, चेयरमैन बी एंड बी आर जगदीश गग, अमरजीत सिंह अमरी, करण पाठक, पार्षद रीटा शर्मा, पविनदर बहल विशेष रूप से उपस्थित हुये। प्रधान जॉय मलिक ने टीकाकरण टीम का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने वैक्सीन लगाने का काम किया।
एसोसिएशन कि तरफ़ से संजीव पुसरी, अखिलेश मेहता, कुकु मिडडा, अरूणदेव मेहता, वरिनदर मिडडा, दीपक बस्सी , सुनील गग, रीधि मलिक कविराज मलिक, अमित सहगल, अशोक गुप्ता, दीपू, ज़िमा, संजीव, कलसी, दर्शन भला, भरत बहल, राजीव चोपड़ा, रिमपी, सुरेश अग्रवाल, वीरेंद्र, हैप्पी, रघु, वन्दना, सुधीर सुधा, प्रीतपाल नोटी आदि ने अपना विशेष योगदान दिया। प्रधान जॉय मलिक ने विशेष रूप से कहा कि किसी भी तरह के समाजिक काम के लिये प्रशासन जो भी ज़िम्मेदारी लगायेगा एसोसिएशन उसको तन मन धन के साथ कामयाब करेंगी।







