


बयुरो : शानदार करियर को बनाने में जहाँ शिक्षा संस्था का चुनाव महत्वपूर्ण है वहीँ सही करियर विकल्प का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और इसी को ध्यान में रखते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा छात्रों की ऑनलाइन और फोन पर करियर काउंसलिंग करने के लिए सेल का गठन किया गया है। इस करियर सेल का मंतव् 10वीं 12वीं के बाद हायर स्टडीज के लिए जाने वाले छात्रों की सही करियर विकल्प चुनने में मदद करना, उन्हें गाइड करना और उनके कोर्स को लेकर भविष्य में शानदार करियर संभावनाओं जैसे प्लेसमेंट आदि से अवगत करवाना है। इसके बारे में बताते हुए चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कहा कि पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, लॉ, होटल मैनेजमेंट, फार्मेसी, फैशन टेक्नोलॉजी, बी.एड, फिजियोथेरेपी, एम.बी.ऐ, डिग्री कोर्स, जी.एन.एम, मेडिकल लैब साइंसेज, आई.टी.आई में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को उनकी अकादमिक क्वालिफिकेशन और पास पर्सेंटेज के अनुसार, सही कोर्स में दाखिला लेने के लिए गाइडेंस, संबंधित क्षेत्र में प्लेसमेंट के बारे में एक्सपर्ट्स द्वारा गाइड किया जायेगा क्योंकि ज्यादातर देखा गया है कि छात्र किसी के कहने सुनने पर किसी कोर्स में दाखिला ले लेते है जो कि उसके रूचि से कोसो दूर होते है और जिसके परिणाम सवरूप ना वह कोर्स को छोड़ पाते हैं ना उसकी प्लेसमेंट हो पाती है। चोपड़ा ने कहा कि छात्र सेंट सोल्जर की वेबसाइट, सोशल मीडिया से जा फिर फ़ोन कर टीम को संपर्क कर सकतें हैं। छात्रों को उनकी अकादमिक क्वालिफिकेशन के अनुसार सेंट सोल्जर द्वारा दी जाती 1 करोड़ की छात्रवृत्ति के बारे में भी बताया जाता है ताकि फीस उनके करियर में बाधा ना बन सके।







