Home Education आई.के.जी.पी.टी.यू में जुटे नामवर मोटिवेशनल स्पीकर, एंटरप्रेन्योर एवं युवा आर्टिस्ट

आई.के.जी.पी.टी.यू में जुटे नामवर मोटिवेशनल स्पीकर, एंटरप्रेन्योर एवं युवा आर्टिस्ट

यूनिवर्सिटी ने “यायावर लिटरेरी फेस्टिवल” के सहयोग से करवाया “नवोन्मेष”

पंजाबी कवित्री सुखविंदर अमृत, एक्टर मेजर मोहम्मद अली शाह, जेएंडके की नामवर आर.जे श्वेतिमा जम्वाल रहे आकर्षण का केंद्र

हजारों श्रोताओं ने यू-ट्यूब पर दर्शक बन ऑनलाइन सुना एवं देखा सम्पूर्ण कार्यक्रम

बयुरो : आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में वीरवार का दिन ज्ञान, विश्वास, आत्म-मंथन एवं राष्ट्रीय-अंतर राष्ट्रीय स्तर के स्पीकर्स के नाम रहा! यहाँ यूनिवर्सिटी ने संस्था “यायावर लिटरेरी फेस्टिवल” के सहयोग से “नवोन्मेष” नामक स्टेज प्रोग्राम आयोजित किया। पंजाब सरकार की कोविड रोकथाम सम्बन्धी सभी गाइडलाइन्स का निर्बाह करते हुए यूनिवर्सिटी की तरफ से इसमें भले ही स्टूडेंट्स, फैकल्टी एवं यूनिवर्सिटी स्टाफ सभी को आमंत्रित नहीं किया, मगर तकनीकी यूनिवर्सिटी होने के नाते तकनीक के इस्तेमाल से हजारों दर्शक इसके साथ जोड़े, जिनमें राष्ट्रीय-अंतर राष्ट्रीय स्तर के स्टूडेंट्स, फैकल्टी, शोधकर्ताओं के आलावा सामान्य लोग भी यू-ट्यूब लाइव के जरिए इस प्रोग्राम से जुड़े। कुलपति प्रो (डा.) अजय कुमार शर्मा ने इसे ऐतिहासिक समारोह का दर्जा देते हुए सभी का स्वागत ऑनलाइन माध्यम से किया। समारोह की शुरूआत गायत्री मन्त्र एवं शमा रौशन होने के साथ हुई, जिसमें यूनिवर्सिटी के कॉर्पोरेट रिलेशन्स एंड एलुमिनाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ई.जी.नवदीपक संधू एवं यायावर की संस्थापक एवं डायरेक्टर नूपुर संधू उपस्थित रहीं। इसके बाद लाइव बैंड हुआ, जिसमें चार से पांच स्टूडेंट्स के ग्रुप ने बॉलीवुड एवं हॉलीवुड के गानों को लाइव म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स के साथ पेश किया। पहले सत्र के सम्बोधन में इंटरनेशनल फूटबाल प्लेयर वीमेन लीग जेएंडके अफ्शां आशिक़ की तरफ से “जीवन का लक्ष्य मैंने कैसे ढूंढा” विषय पर बात रखी गई। दूसरा सम्बोधन प्रोफेशनल स्काईडाइवर अर्जुन अवार्डी ग्रुप कैप्टन (रिटायर्ड) कमल सिंह की तरफ से विषय “कैसे एडवेंचर आपको दूसरों से अलग सोचना सिखाते हैं” पर रहा। पहले सत्र के पैनलिस्ट विनीत के.बंसल नामवर लेखक एवं बैंकर रहे जबकि मॉडरेटर मैडम नूपुर संधू रही।दूसरे सत्र में रेडियो मिर्ची जम्मू एंड कश्मीर की प्रोग्रामिंग हेड एवं आर जे श्वेतिमा जम्वाल ने विषय “सोशल मीडिया एवं इसके प्रभाव”विषय पर बात रखी। इस सत्र में मॉडरेटर यूनिवर्सिटी के पंजाबी विभाग के सहायक प्रोफेसर डा.सरबजीत सिंह मान रहे। जबकि पैनेलिस्ट में नामवर पंजाबी कवित्री एवं ग़ज़ल गायक सुखविंदर अमृत एवं पंजाबी कवि विजय विवेक रहे। तीसरे सत्र को नामवर स्पीकर, एक्टर मेजर (रिटायर्ड) मोहम्मद अली शाह ने विषय “फौजी का जीवन” पर सम्बोधन किया, जबकि अन्य स्पीकर आरुष महाजन ने विषय “स्टार्टअप कैसे शुरू करें” पर अपनी बात रखी! समारोह के अंत में यायावर की डायरेक्टर नूपुर संधू एवं यूनिवर्सिटी के सहायक प्लेसमेंट अधिकारी डा. मृगेंद्र बेदी ने वोट ऑफ थैंक्स रखा! प्रोग्राम को डॉ.मृगेंद्र बेदी सहायक प्लेसमेंट अधिकारी, डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. ग़ज़ल शर्मा दोनों सहायक प्रोफेसर एवं प्रोग्रामर तरुण कनोडिया, दीपक सिडाना, अंकित कपिला ने बेहतर कोऑर्डिनेट किया।