


बयूरो : लोगो को कोविड टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए पंजाबी गायक आगे आए जिन्होंने स्थानीय हॉस्पिटल में पहुंच कर कोविड वैक्सीन लगवाई तथा सभी को प्रेरित किया।
इन पंजाबी गायकों में फ़िरोज़ खान, कलेर कंठ, कुलविंदर कैली आदि शुमार है। इस दौरान सभी ने मिल कर राजीव दुग्गल का धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें प्रेरित किया। इस अवसर पर राजीव दुग्गल ने कहा कि कोरोना एक महामारी है जिससे बचने के लिए हमेशा मास्क पहनना, सैनिटाइजर इस्तेमाल करना तथा कोविड वैक्सीन लेना अनिवार्य है।








