


बयुरो : श्री गुरु रविदास चौक के नजदीक 30 के करीब नौजवानों ने आम आदमी पार्टी की सोच से प्रभावित होकर शिव दयाल माली और विश्वेंद्र सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। नौजवान ज्यादातर भार्गव नगर, आबादपुरा, न्यू सुराजगंज, मंगू बस्ती आदि के निवासी है। इस में वरुण, प्रिंस, अंश, मिंटू, जसविंदर, मनप्रीत, रोहित, सौरभ, कृष्णा, बादल, हर्ष, सुनील कुमार, उस्मान, सूरज, वासु, प्रिंस, रवि, अभी, वंश, हनी, राहुल, गौतम, नितेश, अर्जुन, अभी भगत, शुभम, तनिष शामिल थे। इस कोशिश का सारा श्रेय कीमती केसर, एडवोकेट परम और उनके साथियों को जाता है। पार्टी की मजबूती के लिए हर एक वॉलिंटियर्स दिन रात एक कर रहे हैं उम्मीद है कि नए नौजवान वालंटियर पार्टी को राजनीतिक बल देंगे पार्टी कैडर मजबूत करने और कुछ दिन बाद शुरू होने जा रहे बिजली आंदोलन इनमें नौजवान साथी बड़ी भूमिका निभाएंगे। आने वाले भविष्य में भी नौजवानों को प्रेरित करने के लिए मुहिम जारी रहेगी।







