


– माइक पर किन्नर निकालते रहे गालियां, अकाली नेता बगलें झांकते रहे
– जनता ने लिया जमकर स्वाद, अकाली दल की हुई जमकर किरकिरी
बयूरो (अभिनंदन) : अकाली दल ने सोमवार को कांग्रेस सरकार के चार सालों में कोई विकास न होने पर जिला भर में धरने दिए। अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल भी सोमवार को शहर में थे। ऐसे में अकाली दल के नेताओं के पास अपने प्रमुख नेता के पहुंचने से पहले बोलने के लिए कुछ खास नहीं था। ऐसे में अकाली नेताओं ने पास ही खड़े किन्नरों को माइक थमा दिया और यह कहा कि पंजाब सरकार के खिलाफ बोलो और कैप्टन व केजरीवाल को जमकर कोसो। मगर स्थिति अकाली नेताओं के लिए उस समय हास्यापद बन गई, जब किन्नरों ने माइक थामते ही कैप्टन व केजरीवाल को तो कोसा ही साथ ही बादलों की मां – बहन भी एक कर दी। ऐसे में अकाली नेता बगलें झांकने लगे और तुरंत कुछ अकाली नेताओं ने किन्नरों के हाथ से माइक छीना। मौके पर मौजूद जनता ने इस सियासी चटकारे का जमकर स्वाद लिया और पूरे खेल में अपनी बल्ले – बल्ले करवाने के चक्कर में अकाली दल की जमकर किर्गकरी हो गई। कांग्रेस के नेताओं ने तो यह भी आरोप लगा दिया कि अकाली दल किन्नरों से झुठ बुलवाना चाहते थे, मगर चलों किन्नरों के मुंह से सच्चाई तो निकली।







