


ब्यूरो : एच.एम.वी. कालेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के दिशा – निर्देश में नवसत्र 2021-22 का शुभारम्भ किया गया। आरम्भ से ही यह संस्था अपनी मेहनत के फल स्वरूप सफलता के शिखर को छूती रही है। कोविड -19 के भयानक परिणामों को देखते हुए तथा पूरी सावधानी लेते हुए स्कूल के नवसत्र 2021-22 का आरम्भ ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से किया गया। इन ऑनलाइन कक्षाओं में भी विभिन्न एप्स तथा तकनीकों का प्रयोग करके छात्राओं तक विषय सामग्री पहुंचाई जा रही है। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने छात्रओं को बधाई दी तथा उनके उज्यल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थाशुरू सेही अकादमिक व गैर अकादमिक क्षेत्रों में अपनीसफलता दर्ज करवातीरहीहै औरभविष्य में भी ऐसीहीसफलता की आशा रखते हैं।स्कूल को-आर्डिनेटर मीनाक्षी स्याल ने कहा कि हरवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्कूल का परिणाम शानदार रहा उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण आशा है कि संस्था के लिए यह साल भी सफलता पूर्ण होगा।







