Home Education सेंट सोल्जर के विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ रहने का संदेश

सेंट सोल्जर के विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ रहने का संदेश

छात्रों को बताए तंदरुस्त रहने के टिप्स

ब्यूरो : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजऱ सेहत संबंधी एक विशेष कार्यक्रम हेल्थ इज वेल्थ का आयोजन किया गया। आनलाइन करवाए गए इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संतुलित आहार ओर कोविड-19 से बचने के उपाय के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता स्कूल प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने छात्रों को बताया कि मौसम बदल रहा है। इस दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने वाले आहार ज्यादा लेने चाहिए। इसके इलावा घर से बाहर तभी निकलना चाहिए जब बहुत जरूरत हो। कोविड-19 के प्रकोप देखते हुए लोगों अधिक से अधिक दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसके इलावा घर बाहर निकलते समय मास्क अवश्य पहने ओर कुछ भी खाने से पहले हाथ साबुन जा सेनेटाईजर से जरूर साफ करें। इस मौके पर छात्रों ने हेल्थ इज वेल्थ विषय से संबंधित चार्ट बनाकर ओर नयुट्रीशन थाली तैयार कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।