Home Education सीटी ग्रुप मकसूदां में हुआ डी.डी.यू जी.के.वाई सिखलाई केंद्र का उद्घाटन

सीटी ग्रुप मकसूदां में हुआ डी.डी.यू जी.के.वाई सिखलाई केंद्र का उद्घाटन

ब्यूरो : सीटी ग्रुप ऑफइंस्टीट्यूशन्स नॉर्थ कैंपस मकसूदां में दीनदयाल उपध्याय- ग्रामीण कौशल्य योजना (डी.डी.यू.जी.के.वाई) सिखलाई केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस समागम को करवाने का मकसद डी.डी.यू.जी.के.वाई के तहत दाखिल हुए छात्रों के स्वागत करना था, जिसमें डेवलेपमेंट विभाग के अडिशनल डिप्टी कमिशनर आइ.ए.एस विशेश सारांगल मुखय मेहमान थे। गौरतलब है कि डी.डी.यू.जी.के.वाई का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों से संबंधित कर के नौजवानों के कौशल विकास को बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग देना है। इसी के साथ ही विद्यार्थियों को इस लायक बनाना है कि वह कम से कम या उससे ज्यादा महीने भर के वेतन की नौकरी कर सकें और आर्थिक तौर पर आत्मर्निभर वविशवव्यापक वर्कफोर्स बन सकें। मुख्य मेहमान आइ.ए.एस विशेश सारांगल ने छात्रों के साथ बातचीत की और उनको तकनीकी कौशल सीखने हेतु प्रेरित किया। इसी तहत उन्हों ने छात्रों में ट्रेनिंग में काम आने वाली टिप्स दे कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेटर मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, कैंपस डायरेटर डा. जसदीप कौर धामी, प्रॉजेट हेड डा. योगेश छाबड़ा व डीन अकादमि से डा. संग्राम सिंह ने डी.डी.यू.जी.के.वाई तहत दाखिल हुए छात्रों को पूर दिल से ट्रेनिंग करने के लिए प्रेरित किया।