Home Religious जालंधर : श्री केदारनाथ लंगर कमेटी (रजि.)की मीटिंग अध्यक्ष जनेश अरोड़ा की...

जालंधर : श्री केदारनाथ लंगर कमेटी (रजि.)की मीटिंग अध्यक्ष जनेश अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई 

श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग सोनप्रयाग, (उत्तराखंड) पुल के पार भंडारा लगाने हेतु एवं कुछ अन्य संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा 

श्री केदारनाथ लंगर कमेटी रजि.जालंधर कीं तरफ से तीसरा विशाल भंडारा 12 मई से 15 जून 2021 तक लगाया जा रहा हैं 

बयुरो : 9 मई 2021 को कमेटी की तरफ से जालंधर शहर में शिव विवाह करवाया जाएगा। उसके बाद विधिविधान से लंगर के ट्रक श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग सोनप्रयाग के लिए भेजे जायेगा। उपाध्यक्ष कपिल कोहली एवं लंगर इंचार्ज राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जालधंर शहर से लंगर कमेटी के सहयोग से यात्रा के लिए बसे श्री केदारनाथ धाम, श्री बद्रीनाथ धाम के लिए 16 मई को महालक्ष्मी मन्दिर, जेल चौक जालंधर से चलेगी। श्री केदारनाथ लंगर कमेटी (रजि.) जालंधर के महासचिव जतिंदर अरोड़ा ने बताया कि भंडारे में इस वर्ष सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कोविड-19 को देखते हुए उसी हिसाब से यात्राओं के ठहरने व् लंगर की व्यवस्था की जा रही है। यात्राओं के लिए पिने के लिए साफ पानी, नहाने के लिए गर्म पानी, सोने के लिए गद्दें, कबलों आदि की भी व्यवस्था की जा रही है। मीटिंग में विशेष रूप से डाक्टर पंकज गुप्ता, राजेश गोयल, शिव सूद, रमेश कनोजीया, धीरज खन्ना, कमल कांत कालिया,मुकेश मीत, वंश शर्मा, पवन कनोजीया, संजीव वर्मा, गोरव कोहली, मोनू नील कंठ, ऐ के बावा, अमीत मेहरा, रोहित थापर, साहिल, अमन कुमार, मुकेश कुमार, अमित भगत आदि उपस्थित हुए।