


ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के डायरेक्टर लीगल सेल पंजाब एडवोकेट विक्रांत राणा के बीच MOU साइन किया गया है। इसके तहत एडवोकेट विक्रांत राणा और उनकी टीम द्वारा विद्यार्थियों को ट्रेनिंग और कार्पोरेट क्षेत्र में आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए हर तकनीक बताई जाएगी और एच.एम.वी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र को और आधुनिक बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास भी किए जाएँगे। एडवोकेट राणा ने प्रिन्सिपा डॉ. अजय सरीन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस एमओयू से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ – साथ भविष्य में कार्पोरेटक्षेत्र को समझने का अनुभव भी प्राप्त होगा इस मौके पर डॉ. कंवलदीप कौर , डीन अकादमिक, डॉ. अंजनाभाटिया, डीन इनोवेशन एंड रिसर्च, मनिंदर कौर, ज्वाइंट सेक्रेटरी आई.एच.आर.ओ. भी उपस्थित थे।







