

बयूरो : कांग्रेस द्वारा पोलिटिकल सेल के जालंधर लोकसभा हेतु नवनियुक्त इंचार्ज मलविंदर लक्की का गत दिवस गर्मजोशी से शहरवासियों ने स्वागत किया था जहां खुद विधायक सुशील रिंकू व पार्षद बंटी भी पहुंचे थे। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ट नेता व वेस्ट हल्के की राजनीति में खासी पैठ रखने वाले मेजर सिंह भी मलविंदर लक्की को बधाई देने पहुंचे। इस मौके जहां मलविंदर लक्की ने सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया वही मेजर सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मलविंदर लक्की एक सच्चे सिपाही की तरह कांग्रेस के लिए 2022 चुनावों हेतु कार्य करेंगे और सभी 9 विधानसभा हलकों की बिल्कुल सटीक रिपोर्ट बना कर ऊपर हाई कमान को भेजेंगे ताकि उचित उम्मीदवार प्रत्येक हल्के को मिल सके और 2022 में मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर की अगुवाई में दोबारा सरकार बन सके।







