

बयूरो : जालंधर लिटरेरी फोरम की एक विशेष बैठक हुई जिसमें एडवोकेट अशोक परुथी को पुस्तक काव्य रचना रश्मि रथी सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। अशोक परुथी को आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के रजिस्ट्रार बनने पर सम्मानित किया गया । उनको फोरम मेंबर्स ने रामधारी दिनकर की काव्य रचना रश्मि रथी पुस्तक भेंट की गई। फोरम के कन्वीनर नवजोत सिंह एडवोकेट और फोरम के चीफ पैटर्न अमित सिंह संघा ने आए हुए मेंबर्स का धन्यवाद किया। अशोक परुथी ने रामधारी दिनकर जी की काव्य रचना के बारे में जानकारी दी और कहा यह किताब उनकी मनपसंद है जो कि महाभारत के तत्वों को दर्शाती है और इसमें भगवान श्री कृष्ण महाभारत के युद्ध से पहले संधि के प्रस्ताव को बहुत ही अच्छी काव्य रचना से प्रस्तुत किया गया है और जो इस काव्य रचना का विशेष अंग है । एडवोकेट नवजोत सिंह ने पुस्तक के बारे बताया के ये पुस्तक रश्मिरथी’ आधुनिक हिन्दी साहित्य की एक कालजयी काव्य-कृति है।
यह ‘दिनकर’ की सबसेप्रशंसित काव्य-कृतियों में से एक है। इस काव्य के केन्द्र में कर्ण का जीवन है जो ‘महाभारत’ में अविवाहित कुन्ती (पांडु की पत्नी) का पुत्र था, और जिसे उन्होंने जनमते ही छोड़ दिया था। कर्ण एक वर्णसंकर जाति में बड़ा हुआ, फिर भी अपने समय के सर्वश्रेष्ठ योद्धाओं में से एक बन गया। कौरवों की ओर से कर्ण का लड़ना पांडवों के लिए एक बड़ी चिन्ता थी, क्योंकि वह ऐसा महारथी था जिसे युद्ध में कोई हरा नहीं सकता था। ‘दिनकर’ जी ने नैतिक दुविधाओं में फँसे कर्ण की मानव भावनाओं के सभी रंगों के साथ जो कहानी प्रस्तुत की है, वह उल्लेखनीय और अद्भुत है। ‘दिनकर’ जी के शब्दों में—“कर्ण-चरित के उद्धार की चिन्ता इस बात का प्रमाण है कि हमारे समाज में मानवीय गुणों की पहचान बढ़नेवाली है। कुल और जाति का अहंकार विदा हो रहा है। आगे, मनुष्य केवल उसी पद का अधिकारी होगा जो उसके अपने सामर्थ्य से सूचित होता है, उस पद का नहीं, जो उसके माता-पिता या वंश की देन है। इसी प्रकार, व्यक्ति अपने निजी गुणों के कारण जिस पद का अधिकारी है, वह उसे मिलकर रहेगा, यहाँ तक कि उसके माता-पिता के दोष भी इसमें कोई बाधा नहीं डाल सकेंगे। कर्ण-चरित का उद्धार एक तरह से, नई मानवता की स्थापना का ही प्रयास है!” इस अवसर पर फॉर्म की वाइस प्रेसिडेंट मैडम रीमा चांद ने सभी व्यक्तियों को किताबें पढ़ने के बारे में लाभ बताएं। फोरम के प्रवक्ता अर्जुन खुराना, सुतीक्षण समरोल, प्रेस फैक्ट्री पुरुषोत्तम कपूर एडवोकेट, सोशल मीडिया इंचार्ज दिनेश मल्होत्रा, एक्टिव मेंबर। एडवोकेट मैडम अंजू,एडवोकेट मैडम मंजू बाला, रजनीश सिद्धि, विशाल पारूथी, देवेंद्र शर्मा, केशब कुमार, मानसी गोयल, एडवोकेट मैडम गोमती भगत, एडवोकेट मैडम उपासना उपस्थित थे।







