Home Punjab भारतीय जनता पार्टी जालंधर द्वारा प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया...

भारतीय जनता पार्टी जालंधर द्वारा प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया एक बैठक का आयोजन

– पंजाब पंजाबियत और प्रदेश के भाईचारे पर किसी भी तरह की आंच नहीं आने देगी भारतीय जनता पार्टी : अश्विनी शर्मा

– प्रदेश के भाईचारे के लिए भारतीय जनता पार्टी हर तरह की कुर्बानी देने को तैयार : अश्वनी शर्मा

बयुरो : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन (जज़ घर) में किया गया। जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के सभी वरिष्ठ नेता जिला पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष एवं उनकी टीम मोर्चा एवं सेल के अध्यक्ष एवं उनकी टीम वह भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए। इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आज जिला जालंधर के समूह कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें किसी भी घटना से हतोत्साहित ना होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब का कार्यकर्ता पंजाब पंजाबियत और प्रदेश के भाईचारे में किसी भी तरह की दरार पैदा नहीं होने देगी और ना ही किसी भी उपद्रवी को प्रदेश के हालात खराब करने देगी, चाहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को इसके लिए हर तरह की कुर्बानी क्यों न देनी पड़े अश्विनी शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों मलोट में जो भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरुण नारंग के साथ जो उपद्रवियों द्वारा उन पर हिंसक और कायरता पूर्ण हमला किया है। उसकी घोर शब्दों में निंदा की और उन्होंने इसके लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर कैप्टन को आज ही अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अश्विनी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कैप्टन सरकार जो एक निर्वाचित विधायक की रक्षा नहीं कर सकती, वह आम आदमी की रक्षा क्या करेगी।  अश्विनी शर्मा ने कहा कि उस दिन जो भी हिंसक और कायरता पूर्ण हमला अरुण नारंग पर हुआ वह प्रशासन के आंखों के सामने हुआ और प्रशासन मूकदर्शक बन इस हमले को देखता रहा प्रशासन ने कहीं भी इस घटना पर उचित कदम उठाने की कोशिश भी नहीं की उन्होंने कहा कि आज जहां पर प्रदेश के जो हालात खराब हो रहे हैं। उसके लिए खुद कैप्टन जिम्मेवार हैं उन्होंने कहा कि आज कैप्टन सरकार प्रदेश में उपद्रवियों और शरारती तत्वों के साथ मिलकर प्रदेश का माहौल खराब कर रही है ताकि प्रदेश में अराजकता बनी रहे। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है और पंजाब का माहौल हमेशा ही खराब रहा है। उन्होंने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि वह मंडल स्तर बूथ स्तर मोहल्ला स्तर पर नुकड़ बैठक कर प्रदेश के भाईचारे को और मजबूत करें और लोगों को इसके बारे में खुलकर जानकारी प्रदान करें कि किस तरह कैप्टन सरकार अन्य राजनीतिक दल प्रदेश का माहौल खराब करके यहां पर अशांति पैदा करना चाहते हैं ताकि दोबारा पंजाब को अराजकता के माहौल में झोंका जा सके अश्विनी शर्मा ने कहा की पिछले दिनों उन बच्चियों का क्या कसूर था। जो कैप्टन से नौकरी मांगने के लिए गई थी उन पर कैप्टन सरकार द्वारा हमला करवा कर उनको बुरी तरह पीटा गया। उनमें से तो कुछ बच्चियों की तो मारपीट से हड्डिया तक टूट  उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में जो कोई भी कैप्टन सरकार से त्रस्त होकर उसके खिलाफ आवाज उठाना चाहता है। उस पर इसी तरह हमला कर उसे दबाने की कोशिश की जा रही है, ताकि इसमें निकम्मी सरकार की पोल कोई भी ना खोल सके। इस मौके पर मुख्य रुप से पूर्व विधायक एवं मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, राजेश बागा, विनोद शर्मा, महेंद्र भगत, जवाहर खुराना, दीवान अमित अरोड़ा, सनी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर, दविंदर कालिया, प्रदीप खुल्लर, अनिल काला, विवेक खन्ना, मनीष विज, डॉ. वनीत शर्मा, अमित भाटिया, रॉक्सी उप्पल, बृजेश शर्मा, करण सदी, राजेश कपूर, मीनू शर्मा, प्रवीण भारती, शैली खन्ना, उर्मिल वैद, सुमंन सेहगल, रितु कौशल, मंडल अध्यक्ष हितेश सयाल, कुलवंत शर्मा, महेंद्र पाल, श्याम शर्मा ,जगजीत सिंह नरेश अरोड़ा, सौरभ सेठ, रितेश निहंग, हर्ष भारद्वाज, शिव दर्शन अभी, अमरजीत सिंह गोल्डी, बलजीत प्रिंस, डिंपी लुबाना, संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा, जया कल्याण, सुनील मंटो, किशन लाल शर्मा, अशोक सरीन, लखन पाल गांधी, अजमेर सिंह बादल, रजिंदर शर्मा, अशोक चड्ढा, रतन सिंह रितु, महेंद्र कुमार, विवेक खन्ना, भगत मनोहर लाल, गुरचरण कपूर, अनुज शारदा, सुभाष भगत, राजू मागो, अनिल ठाकुर, सनी शर्मा, अश्विनी दीवान, रविंदर अरोड़ा, विजय चड्ढा, तेजेंद्र वालिया, मनीकुमार, राजेंद्र शर्मा, साहिल शर्मा ,नवजोत सिंह ,संदीप शर्मा, राणा नैयर कांत करीर जगमोहन व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।