

छात्रों ने दिया खुश रहने का संदेश
ब्यूरो : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल द्वारा वर्चुअल हैप्पीनेस डे मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर के नेतृत्व में छात्रों ने पोल्टर बनाकर खुश रहने का संदेश दिया। प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने छात्रों को बताया कि यह दिवस संयुक्त राष्ट्र की ओर से 2012 से विश्व में खुश रहो, खुशीआं बांटे ओर मानवता की भलाई के लिए ही काम करें विषे तहत मनाया जाता है। इस का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांती ओर खुशहाली का माहौल बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को खुश रहने के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खुश रहने के लिए लालच, क्रोध, अहंकार का त्याग करना आवशक है। जो मिला है उसमें ही संतुष्ट रहते हुए आनंद लेना चाहिए। इस अवसर पर छात्रों को कोविड-19 से संबंधित जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने प्रेरित किया ओर स्वस्थ के बारे में भी जानकारी दी।







