

– फिर भी करीब 2 दर्जन अध्यापको को बुलाया जा रहा स्कूल, सभी मे दहशत
– प्रिंसिपल दिनेश के बदलते सुर, पहले बोले रिपोर्ट नही मिली फिर बोले टीचरों को …, पढ़ें मामला
बयूरो : शहर के काला संघियां रोड पर स्तिथ दर्शन अकादमी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए नाम गुप्त रखने की शर्त पर वहां कार्यरत कुछ अध्यापकों ने बताया कि गत दिनों हेड को-ऑर्डिनेटर का कोविड टेस्ट करवाया गया था जिसकी रिपोर्ट 29 मार्च, 2021 को पॉजिटिव पाई गई है। लेकिन फिर भी 30 को सभी अध्यापकों को स्कूल परिसर बुलाया गया है। इस बारे जब प्रिंसिपल दिनेश से सम्पर्क किया गया तो उनके बोल डगमगाते रहे। पहले उन्होंने कहा कि उन्हें रिपोर्ट नही मिली है।
फिर बातचीत दौरान उन्होंने कहा कि उनके पास 27 अध्यापकों का स्टाफ है जिनमे से करीब 15 को टेस्ट करवाने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। एक ओर जहां प्रिंसिपल दिनेश कोविड टेस्ट बारे 26-27 की बात कह रहे है वही रिपोर्ट 29 को आई है। उनके अनुसार बीच मे सभी छुट्टियां थी और आज ही स्कूल खुले है जबकि कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आने वाले के लिए कुछ दिनों की संख्या के निर्धारित होने के साथ-साथ उनका टेस्ट करवाना व क्वारंटाइन होना सम्बन्धी की कुछ गाइड लाइन निर्धारित है। इस बारे DC घनशयाम थोरी से जब सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि जब इस बारे शिकायत आएगी तो पीजीओ को जांच करने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।







