

बयूरो : शहर में रविवार को बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। दरअसल गुरु नानक मिशन चौक पर 3 कृषि कानूनों के विरोध में बिलों की कॉपियां जलाने हेतु एकत्रित हुए थे वही श्री राम चौक पर भाजपाई कल विधायक की हुई पिटाई की निंदनीय घटना के विरोध में एकत्रित हुए थे। इस दौरान किसान श्री राम चौक की ओर जाने लगे तो पुलिस अधिकारियों की मुस्तैदी से यह स्तिथि टल गई। इस दौरान भाजपाइयों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।









