

फूलों, प्राकृतिक रंग से होली मनाकर दिया सुरक्षित और पानी बचाने का संदेश
बयुरो : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन द्वारा होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों ने गेंदे के पीले, गुलाब के लाल फूलों, प्राकृतिक रंग से अपने पारिवारिक सदस्यों के संग होली खेलते हुए सुरक्षित, पानी की बचत और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया। ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि हम सब को भेदभाव से ऊपर उठकर सभी पर्व मिलकर मानाने चाहिए। चोपड़ा ने इस वर्ष सभी को सुरक्षित होली मानाने का सन्देश दिया।







