Home Education सिम्बायोसिस लॉ स्कूल हैदराबाद ने जीता 9वां आर.सी चोपड़ा मेमोरियल नेशनल मूट...

सिम्बायोसिस लॉ स्कूल हैदराबाद ने जीता 9वां आर.सी चोपड़ा मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 13 राज्यों की 32 टीमों ने लिया था भाग

ब्यूरो : सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज द्वारा आयोजित 2 दिवसीय 9वां आर.सी चोपड़ा मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता सफलतापूर्व सम्पन हुआ। इस प्रतियोगिता के पांच नॉक आउट राउंड हुए, जिसमें देश के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले 13 राज्यों की 32 टीमों ने भाग लिया। इसके दूसरे दिन मीफाइनल और फाइनल राउंड्स का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जस्टिस कुलदीप सिंह और बी.के मेहता के बेंच हुआ। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सुभाष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि टीमों को एक मूट केस दिया गया था जिस पर सुप्रीम कोर्ट का कोई अंतिम फैसला नहीं है। टीमें वास्तविक प्रतियोगिता से पहले अपने लिखित केस प्रस्तुत करती हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय राज्य विधानमंडल द्वारा एक मंदिर में महिलाओं के उनके मासिक धर्म में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून से संबंधित मूट प्रीपोजिशन का विरोध किया गया, जिसके विरोध में एक महिला एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। इस विषय पर सभी टीमों ने अपना पक्ष रखा जिसमें सिम्बायोसिस लॉ स्कूल हैदराबाद की टीम विजयी रही जिसे ट्रॉफी और 11000 रुपए का इनाम दिया गया और टीम से सौम्या त्रिपाठी को बेस्ट स्टूडेंट एडवोकेट चुना गया जिसे 2100 रुपए और ट्रॉफी दी गई। यूनिवर्सिटी इंस्टीच्यूट ऑफ़ लीगल स्टडीज पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम ने पहली रनर उप रही जिसे 5100 रुपए ईनाम, टीम से गौरी चन्दर कौशल को बेस्ट स्टूडेंट एडवोकेट का कॉन्सोलेशन प्राइज, डिपार्टमेंट ऑफ़ लीगल स्टडीज, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम को बेस्ट रिसर्चअर चुना गया जिसे 2100 रुपए इनाम दिया गया। रिजल्ट घोषित करने के बाद, जस्टिस कुलदीप सिंह और बी.के.मेहता ने वर्चुअल प्रतिभागिय फैकल्टी और छात्र को संबोधित किया। जजों ने प्रो.सिमी थिंद, प्रो.संदीप रानी और छात्र कोऑर्डिनेटर मानवी, जसमीत कौर और हरजीत सिंह सहित कॉलेज की आयोजन टीम की सराहना की। जस्टिस सिंह ने आने वाले समय के वकीलों की प्रस्तुतियों से देख रहे कानूनी अभ्यास के शानदार भविष्य को देखा। सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विजेता टीमों को बधाई दी और कॉलेज के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद की कि अगली प्रतियोगिता ऑफलाइन होगी। उन्होंने जजस को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया।