

बयूरो : जिला कमिश्नरेट के CIA द्वारा दाना मंडी में रेड को अंजाम देकर पुणे में जारी इंडिया व इंग्लैंड के मध्य मैच पर सट्टा लगाते मशहूर बुकी के बेटे व उसके साथी को गिरफ्तार करने की सूचना सामने आई है जिसकी अभी तक न तो ADCP हरप्रीत बेनिपाल और न ही इंस्पेक्टर रमनदीप ने पुष्टि की है। सूत्रों अनुसार जानकारी मिली है कि गिरफ्तार होने वालों में कर्मजोत व लाली नामक युवक है। इससे इलाके में खास हड़कम्प मच गया है। इस बारे जब गोलमाल न्यूज़ ने पहले इंस्पेक्टर रमनदीप को सम्पर्क करने की कोशिश की तो सम्पर्क नही हो पाया वही ADCP बेनिपाल ने रेड की तो पुष्टि की परन्तु रेड बारे जानकारी कुछ देर में देने की बात कही।







