Home Punjab कैप्टन का केजरीवाल पर बड़ा आरोप

कैप्टन का केजरीवाल पर बड़ा आरोप

– कैप्टन ने कहा केजरीवाल ने सी-वोटर्स सर्वे खरीदा

– पंजाब के लोगों को किया गुमराह, जनता सिखाएगी सबक

बयूरो : आम आदमी पार्टी की पंजाब में लगातार बढ़ती बढ़त से कांग्रेस के भीतर खलबली मच गई है। केजरीवाल की हर बात को पंजाब सरकार बेहद गंभीरता से लेने लगी है और उनकी हर बात को काटा जा रहा है। कैप्टन कार को लगने लगा है कि अगर इसी रफ्तार से आम आदमी पार्टी चलती रही तो 2022 कांग्रेस के लिए बेहद मुश्किल होने वाली है। कुछ दिन पहले सी-वोटर्स के सर्वे ने प्रदेश कांग्रेस के भीतर हलचल पैदा कर दी थी। सी-वोटर्स सर्वे ने साफ दिखाया था कि 2022 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है और अगर आज चुनाव करवाए जाते हैं तो आम आदमी पार्टी को अकेले 57 तक सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे के बाद अब पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कैप्टन का आरोप है कि केजरीवाल ने सी-वोटर्स सर्वे को खरीदा है और पंजाब की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को मुंह नहीं लगाएगी, क्योंकि बात-बात पर केजरीवाल झूठ बोलते हैं।