Home Punjab जालंधर प्रेस क्लब में चुनाव से पहले धड़ाधड़ बनने लगे नेताओं के...

जालंधर प्रेस क्लब में चुनाव से पहले धड़ाधड़ बनने लगे नेताओं के भी कार्ड

– स्क्रीनिंग कमेटी व क्लब प्रधान पर उठे सवाल

 – चंद रुपयों की खातिर प्रेस क्लब की आन-बान-शान पर लगा दाग

– पत्रकारों में रोष, मैंबरशिप रद्द करने का दबाव

बयूरो : जिस मकसद से प्रेस क्लब को संस्थापक प्रधान आरएन सिंह ने खड़ा किया था, वह मकसद क्लब पूरी तरह से भटक चुका है। क्लब को पत्रकार भाईचारे की मदद के लिए बनाया गया था, ताकि किसी पत्रकार के दुख व सुख में साथ दिया जा सके। यही नहीं फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों को आने वाली मुश्किलों में भी क्लब साथ खड़ा रहे। क्लब को सरकारी ग्रांट भी आती है तो क्लब के साथ अच्छे अदारों के पत्रकारों के जुड़े रहने को यकीनी बनाया गया था। आर एन सिंह के निधन के बाद जैसे क्लब को नजर ही लग गई। क्लब अब अपनी साख खोता जा रहा है। पत्रकारों की मान मर्यादा व साख को बट्टा लगाया जा रहा है। चंद रुपए लेकर किसी को भी मैंबरशिप दी जा रही है और उसका कार्ड बनाया जा रहा है। नया मामला एक कांग्रेसी नेता का आया है। बस्तियात में रहने वाले यह कांग्रेसी नेता विवादों में रह चुका है और उसकी एक अश्लील वीडियो भी वायरल हो चुकी है। इस नेता को क्लब ने मैंबरशिप दे दी। खुद उक्त नेता ने प्रेस क्लब की मैंबरशिप मिलने और आईकार्ड बनने की फोटो अपलोड कर दी। पत्रकारों को पता चला तो विरोध भी शुरु हो गया और नेता ने फेसबुक से इसे हटा दिया। मगर सवाल यह खड़ा होता है कि बिना सोचे समझे कैसे एक कांग्रेसी नेता को क्लब की मैंबरशिप दे दी गई। सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि प्रेस क्लब के चुनाव अगले एक दो महीनों में है तो क्या खुद का वोट बैंक पक्का करने के लिए किसी को भी मैंबर बनाया जा रहा है। सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि क्या मैंबरशिप देने से पहले स्क्रीनिंग कमेटी ने इसे जांचा नहीं था। कुल मिलाकर प्रेस क्लब का प्रबंधन, प्रधान, सभी पदाधिकारी और स्क्रीनिंग कमेटी सवालों के घेरे में है। जिन्हें अब इसका जबाव देना होगा और अगले चुनावों में यह बड़ा मुद्दा भी बन सकता है।