



-शिकायत पार्टी हाईकमान तक पहुंची, स्कूल जल्दबाजी में खोलने से फैला कोरोना
बयूरो : पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गाज गिरने की संभावना है। एक स्पैशल कमेटी ने रिपोर्ट बनाकर भेजी है कि शिक्षामंत्री ने स्कूल व कालेज खोलने में जल्दबाजी की, जिसके कारण कोरोना के केस अचानक पंजाब में बढ़ गए। कमेटी ने यह भी कहा कि शिक्षा मंत्री ने पहले साफ कहा था कि जब तक कोविड वैक्सिन बच्चों व शिक्षकों को नहीं लग जाता , तब तक स्कूल व कालेज नहीं खोले जाएंगे। मगर बाद में स्कूल व कालेज प्रबंधकों के दबाव में शिक्षा मंत्री ने स्कूल कालेज खोलने में जल्दबाजी दिखाई। राज्य सरकार के माहिरों की टीम प्रमुख डा. केके तलवार ने भी मुख्यमंत्री को कहा कि शिक्षा मंत्री ने स्कूल व कालेज खोलने में जल्दबाजी दिखाई। इस मामले दिनों में इसकी गाज शिक्षा मंत्री पर गिर सकती है।







