Home Education सेंट सोल्जर का उसके छात्र सहज ने चमकाया नाम

सेंट सोल्जर का उसके छात्र सहज ने चमकाया नाम

ब्यूरो : इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ़ साइंस बेंगलुरु द्वारा करवाए गए किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के मिठू बस्ती स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र ने चमकाया नाम। प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा सैफरन टावर में आयोजित की गई थी जिसमें लाखों छात्रों ने भाग लिया उन सभी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेडिकल के छात्र सहज जिंदल ने 1692वां रैंक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सहज एक होनहार छात्र, पढाई और अन्य गतिविधियों में हमेशा लग्न और मेहनत करता है। छात्र के पिता दीपक जिंदल, माता शमा रानी ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए बताया कि सहज डॉक्टर बन लोगों की सेवा करना चाहता है जिसके लिए हम उसे पूरा सहयोग दे रहे हैं। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्र, उसके पेरेंट्स और स्कूल को बधाई देते हुए सहेज को इस प्रकार मेहनत कर अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शुभ कामनाऐं दी।