


ब्यूरो : गत दिवस विद्यार्थीयों की कुशलता हेतू डिप्स हरिआना भुंगा में सुखमनी साहिब के पाठ का आयोजन किया गया। कोविड के सभी दिशानिर्देशों को मद्देनज़र रखते हुए, समूह स्टाफ द्वारा अकाल मूरत से विद्यार्थियों की तंदरुस्ती एंव नए शैक्षिक सत्र की सफलता की प्रार्थना की। इस अवसर पर डिप्स हरिआना की प्रिंसिपल मोनिका सचदेवा ने बताया कि हर वर्ष डिप्स श्रृंखला के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह जी का जन्मदिन अध्यापकों द्वारा मनाया जाता रहा है। इस वर्ष भी सरदार गुरबचन सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शांति पाठ का आयोजन किया गया तथा बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप को देखते हुए डिप्स एंव समस्त विश्व के छात्र एंव शिक्षक समुदाय की सलामती के लिए अरदास की गई। इस आयोजन में नतमस्तक होते हुए सरदार तरविंदर सिंह एमडी डिप्स ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कोविड का सामना करते हुए विद्यार्थियों खासतौर पर टाइनी विंग के नन्हे बच्चों ने जिस धैर्य का परिचय दिया है वो काबिले तारीफ़ है और डिप्स समूह ईश्वर से बच्चों पर कृपा दृष्टि बनाये रखने की प्रार्थना करता है। अभिभावकों को संबोधित करते हुए डिप्स श्रृंखला के सीएओ रमनीक सिंह एंव सीईओ मोनिका मंडोतरा ने कहा कि कोविड महामारी के प्रकोप से बचने के लिए श्रृंखला द्वारा हर संभव प्रयास किए गए हैं तांकि इस भयानक महामारी के प्रकोप से बचा जा सके। डिप्स के स्टाफ को मास्क एंव सेनिटाइज़र वितरित किये गए हैं। डिप्स स्कूलों के मुख्य द्वार पर तापमान जांचने वाले यंत्र रखे गए हैं तथा सामाजिक दूरी की पालना के लिए स्कूलों के प्रांगण में पेंट के साथ गोले अंकित किए गए हैं। इस आयोजन में कड़ाह प्रसाद बेहद सफाई से बांटा गया जो कि अध्यापकों द्वारा तैयार किया गया था।







