Home Punjab पी.के का प्लान कई सीनियर कांग्रेसी नेताओं को देगा जोर का झटका

पी.के का प्लान कई सीनियर कांग्रेसी नेताओं को देगा जोर का झटका

– पी.के ने मौजूदा 30 विधायकों की टिकट काटने की सिफारिश की
– जालंधर के दो सीटिंग विधायकों का भी कट सकता है पत्ता

जालंधर (अभिनंदन भारती) : कैप्टन सरकार ने मिशन 2022 को कामयाब करने के लिए एक बार फिर प्रमुख रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सेवाएं लेने का फैसला लिया है। उन्हें कैबिनेट रैंक भी सरकार ने प्रदान कर दिया है और पीके ने पंजाब में अपना काम भी शुरू कर दिया है। जहां पंजाब सरकार के बजट में पीके की छाप साफ दिखाई दे रही थी, वहीं अब पीके के नई सिफारिश ने प्रदेश कांग्रेस के भीतर भूकंप ला दिया है। पीके ने अगले चनावों के लिए मौजूदा सिटिंग विधायकों के भीतर भूकंप ला दिया है। पीके ने अगले चुनावों के लिए मौजूदा सीटिंग तकरीबन 30 विधायकों का पत्ता साफ करने की बात कही है। पीके ने कहा कि यह विधायक अपनी सीट हार सकते हैं और इनकी जगह पर पार्टी को नए चेहरों को मौका देना चाहिए। जालंधर के दो सीटिंग विधायकों का भी 2022 में पत्ता कट सकता है और उनकी जगह पर नए चेहरे आ सकते हैं। पीके का पूरा प्रयास है कि 2022 में पंजाब में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके। इसके लिए पीके की हर सिफारिश को सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। अगर पीके की इस सिफारिश को मान लिया गया तो कई मौजूदा विधायकों की राजनीति को ग्रहण लगना तय है। फिलहाल यह अभी पीके की प्रारंभिक सिफारिशें हैं और आने वाले दिनों में देखेंगे कि किस-किस विधायक का पत्ता गोल होता है।