Home Education HMV की छात्राओं ने टॉय कैथान 2021 में बनाए इनोवेटिव खिलौने

HMV की छात्राओं ने टॉय कैथान 2021 में बनाए इनोवेटिव खिलौने

ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर में प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के दिशा – निर्देश में विभिन्न विभागों की छात्राओं ने शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सैल द्वारा आयोजित टॉयकैथान -2021 प्रतियोगिता में बढ़ – चढ़ कर भाग लिया। यह प्रतियोगिता शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सैल द्वारा आल इंडिया काउंसिल फॉ रटैक्निकल एजुकेशन, स्त्री व बाल विकास मंत्रालय, कामर्स व इंडस्ट्री मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, टेक्सटाइल मंत्रालयतथासूचना व प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से आयोजित की गई थी। कालेज की इनोवेशन काउंसिल इंचार्ज डॉ. अंजना भाटिया ने बताया कि छात्राओं की आठ टीमों ने अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता में भाग लिया। डॉ. राखी मेहता व उनकी टीम ने छोटेबच्चों के लिए खिलौना फजी- वजी बनाया। डॉ. शेलेन्द्र व टीम ने रिसाइक्लि वस्तुओं का इस्तेमाल कर खिलौना चक्के में गेद बनाया। इसके अतिरिक्त अन्य गेम्स जैसे भारत के शूरवीर, चुम्बकीय फिरकी, एनवायरमेटल लूडो, मेरी पीहू, संवैधानिक लूडो आदि जगजीत भाटिया, गुल्लागांग, सुशील कुमार, नवनीता, प्रोतिमा मंडर व डॉ. सिम्मी के दिशा – निर्देश में बनाए गए। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने अध्यापको, फैकल्टी सदस्यों व छात्राओं को बधाई दी तथा कहा कि हमें हमारी पारम्परिक विरासत से सीख लेकर नए अवसरो पर काम करना चाहिए।