Home Education सेंट सोल्जर के अध्यापकों, छात्रों और पेरेंट्स ने दिखाई अपनी प्रतिभा

सेंट सोल्जर के अध्यापकों, छात्रों और पेरेंट्स ने दिखाई अपनी प्रतिभा

बयुरो : मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन द्वारा आयोजित की गई परीक्षा पे चर्चा 2021 में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के अध्यापकों और छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने अध्यापकों, छात्रों और उनके पेरेंट्स की सराहना करते हुए बताया कि सेंट सोल्जर के विभिन्न स्कूलों ने इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन भाग लिया था जिसके लिए उन्हें सर्टिफिकेट के साथ सन्मानित किया गया है। इस अवसर पर सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल नंगल करार खां की प्रिंसिपल अवनीत कौर भट्ट और अध्यापकों संगीता वर्मा, अंजना, अनु शर्मा, वंदना, सरिता, रेनू शर्मा, पूनम शर्मा, संगीता शर्मा, नीति, रजनी, आशा, अनीता, सुषमा आदि ने अपने सर्टिफिकेट दिखते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का अगला पड़ाव दिल्ली में करवाया जाएगा।