

ब्यूरो : हंसराज महिला महा विद्यालय जालन्धर में महर्षि दयानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में वैदिक अध्ययन सोसायटी एवं संस्कृतविभाग की ओर से हवनयज्ञ का आयोजन प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के योग्य नेतृत्व अधीन किया गया। सर्वप्रथम गायत्री मंत्र का जाप कर छात्राओं को उसकी महत्ता का ज्ञान दिया गया एवं वेद मंत्रों द्वारावातावरण को पवित्रबनाया गया । प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन +2 की छात्राओं के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए जीवन में निरंतर प्रयत्नशील रहने के लिए प्रेरित किया एवं छात्राओं में अदम्य ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने छात्राओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने का मूलमंत्र देते हुए स्वामी महर्षि दयानंद जी की शिक्षाओं एवं सिद्दांतों का ज्ञानवर्धक ज्ञान प्रदान किया और सफलता हेतु शुभाशीष दी। इस उपलक्ष्य में कॉलेज, कॉलेजिएट स्कूल के अध्यापकगण एवं छात्राओं द्वारा हवनयज्ञ में आहुतियां डालकर समग्रतः सर्वमंगल की कामना की गई हवनयज्ञ आहान संस्कृतविभागाध्यक्षा मीनू तलवाड़ द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। अंत में मीनाक्षीस्याल, स्कूल को आर्डिनेटर एवं ममता, डीन वैदिक स्टडीज ने भी छात्राओं को भविष्य में सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी हवनयज्ञ में नान टीचिंग स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।







